रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी पुलिस व बीएसएफ के घोड़सवार फोर्स के जवानों ने निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च
20 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच भयमुक्त मतदान कराना है लक्ष
ऐंकर– लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भारत नेपाल सीमा पर स्थापित हरलाखी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी के नेतृत्व में बीएसएफ व बी सैफ फोर्स के जावनों ने घोड़सवार फोर्स के साथ संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों को बिना किसी भय के शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने व मतदान में शत प्रतिशत अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील किया।इस दौरान एरिया डोमिनेशन और वाहन चेकिंग भी की गई।
थानाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 20 मई को होने वाली मधुबनी लोकसभा चुनाव निर्भीक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में कारने को लेकर सभी बूथों पर भारी संख्या में जावनों की तैनाती रहेगी। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर बीएसएफ व बी सैफ के जावनों को प्रत्येक बूथों पर मुस्तैद किया जाएगा। मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन या धमकी देने वालों की खैर नही है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। चुनाव में किसी प्रकार की अफवाहें फैलाने व कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




