रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में वंदे भारत ट्रेन से पुलिस ने 67 लाख 50 हजार रूपए के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन से ट्रॉली के साथ उतरे एक युवक को संदिग्ध हालत में होने की वजह से बेगूसराय जीआरपी ने उसकी रोक कर जब जांच की ट्राली से 67 लाख 50000 नगद बरामद किया गया। जीआरपी ने इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी और इनकम टैक्स विभाग थाना पहुंचकर पूरे मामले की जांच प्रड़ताल की लेकिन भारी रकम के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं दी गई जिस व्यक्ति से रुपया बरामद किया गया वह कटिहार में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और पटना जिले का रहने वाला नीतीश कुमार है। नीतीश कुमार से बरामद रुपया के बारे में बताया जाता है कि वह तेघरा के पूर्व विधायक ललन कुंवर के पुत्र अनुराग कुमार सन्नी के बहनोई हैं और यह रुपया अनुराग कुमार सन्नी का है। अनुराग कुमार सन्नी ने कहा कि उनका बड़ा व्यवसाय है और सुरक्षित रुपया लाने के लिए वह पूर्णिया से ट्रेन से अपने रिश्तेदार के माध्यम से मंगवाया था। इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शक होने के आधार पर ट्रॉली बैग की जांच की गई तो 67 लाख 50 हजार रुपया बरामद किया गया है लेकिन बरामद रुपए के बाद नीतीश कुमार ने कोई ठोस जानकारी या ठोस कागजात उपलब्ध नहीं कराया जिस वजह से राशि को जप्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
बाइट- अनुराग कुमार सनी, रुपया मलिक
बाइट- सुशील कुमार शर्मा थाना अध्यक्ष जीआरपी




