रिपोर्ट- पियूष कुमार!
कैमूर पुलिस द्वारा मोहनिया थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का सफल उद्वेदन कर दिया है। इस मामले में कटप्पा सहित 6 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में कैमूर जिले के साथ-साथ मुंगेर जिले का भी अपराधी शामिल है। इनके पास से दो देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, एक बाइक और पांच मोबाइल बरामद हुआ है। सभी अपराधी कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली में लूट की योजना बना रहे थे तभी कुदरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो मोहनिया डीएसपी के नेतृत्व में छापमारी कर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधियों में कई के हैं अपराधीक इतिहास। गिरफ्तार आरोपियों में मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़का पकड़ीहार के उपेंद्र यादव उर्फ कटप्पा, कुदरा थाना क्षेत्र के बहेरा के अजय कुमार, मुकेश कुमार, सोनू राम, पिंटू राम और मुंगेर जिला का साकिब खान शामिल है।
जानकारी देते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि कुदरा पुलिस को सूचना मिला था कटप्पा उर्फ उपेंद्र यादव का गैंग लूटपाट को लेकर रोड पर सक्रिय है । गुप्त सूचना के लेकर मोहनिया डीएसपी के नेतृत्व में रोड पर डीआईओ टीम के सहयोग से छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली के पास लूट की योजना बना रहे ऊपेंद्र यादव उर्फ कटप्पा सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों द्वारा मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में भी ट्रक से लूट किया था जिस मामले में यह फरार चल रहे थे । उपेंद्र यादव लूट कांड के मामले में 22 फरवरी को जेल से छूट कर बाहर आया था । फिर अपराधिक योजना में सक्रिय रहा है। यह सभी अपराधी सड़क पर खड़े वाहन के चालकों को निशाना बनाते हुए उनके पास रखे पैसे की लूट कर लेते हैं। गिरफ्तार अपराधी में कई का है अपराधी इतिहास। सभी को जेल भेजा जा रहा है । इन लोगों को रिमांड पर भी लिया जाएगा जिससे कि और कांड का उद्वेदन हो सके। इनके पास से 02 देशी कट्टा,05 कारतूस, 01 चोरी की बाइक, 05 मोबाइल
बाइट – ललित मोहन शर्मा – एसपी कैमूर




