मधुबनी पुलिस एवं एसएसबी जवानों का ज्वाइंट फ्लैग मार्च,भयमुक्त मतदान का दिया संदेश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

– मधुबनी लोकसभा चुनाव को लेकर भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण निर्माण का संदेश देते हुए बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में साहरघाट थाना पुलिस एवं गंगौर एसएसबी कैंप के जवानों ने थाना क्षेत्र में ज्वाइंट फ्लैग मार्च निकाला। उक्त फ्लैग मार्च साहरघाट थाना परिशर से शुरू होकर खटखटी चौक, रामजानकी चौक, नेताजी चौक, हनुमान मंदिर चौक, नायक टोल, बसबरिया चौक तक निकाली गई। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर वर्मा ने लोगों से चुनाव के लिए भयमुक्त वातावरण निर्माण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही संदेश दिया कि निर्वाचन को लेकर लागू आचार संहिता में अगर कोई असमाजिक तत्व लॉ एंड ऑर्डर को तोड़ने का प्रयास करता है, तो पुलिस वैसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। आगे श्री वर्मा ने कहा कि अगर कहीं भी असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार का उत्पात मचाने की कोशिश की जाती है या मतदाताओं को किसी प्रकार की धमकी या प्रलोभन दी जाती है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
इस दौरान साहरघाट पुलीस द्वारा बसबरिया चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, शस्त्र सिमा बल 48 वी बाहीनी गंगौर कैंप के इंस्पेक्टर चंदन सिंह, प्रशिक्षु एसआई हर्ष राज, एसआई आमोद कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह सहित स्थानीय थाना के पुरुष एवं महिला पुलिस बल, ग्रामीण पुलिस एवं एसएसबी के दर्जनों जवान शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment