भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर कैंडल जला कर दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!


सिवान अनुमंडल मुख्यालय के महाराजगंज शहर में आज भाजपा नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के निधन पर स्थानीय शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने 1 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी ने कहा कि उनके निधन से जहाँ बिहार भाजपा ने एक बड़ा नेता एव अभिभावक खो दिया है। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन कुमार पदमाकर ने कहा कि 40 वर्षो से मैं उनसे जुड़ा था। उनकी कमी हमेशा ही खलेगी।

Join us on:

Leave a Comment