रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाईक पर लदी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अवर निरीक्षक कंचन कुमार सिंह के लिखित प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छतौनी से काली मंदिर बासोपट्टी के तरफ शराब लेकर तस्कर आ रहा है। प्राप्त गुप्त सूचना मिलने के बाद काली मंदिर के निकट पुलिस ने वाहन चेकिंग करना शुरू किया। कुछ देर बाद एक बाइक आती दिखाय दी। वहीं बाईक चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के पतौना गांव का शिव शंकर शर्मा के रूप किया गया है। जिस के पास से तलाशी के क्रम में करीब 50 बोतल शराब और हीरो स्पलेंडर बाइक जब्त किया गया है। वही बासोपट्टी पुलिस ने शराब के नशे में बाजार में हंगामा कर रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पुलिस ने अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है। शराब के नशे में हंगामा कर रहे नशेड़ी की पहचान बासोपट्टी पूर्वी का राहुल कुमार उर्फ ब्लूटूथ के रूप मे किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी एवं शराब सेवन करने के आरोप में ये कार्रवाई किया गया है। ऐसे गतिविधि में संलिप्त किसी को भी बक्शा नही जायेगा।




