रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
सीवान-शहर के भगवान पैलेस में वैश्य समाज द्वारा सीवान संसदीय क्षेत्र से मरहूम पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब को सम्मानित करते हुये चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देने का एलान किया। इस मौके पर बोलते हुए वैश्य समाज के नेताओ ने कहा कि सीवान में विकास की गति ठप्प पड़ गयी है। पूर्व सांसद स्व शहाबुद्दीन ने सीवान में विकास की गंगा बहाई थी। जिसमे इनडोर स्टेडियम, प्रभावती देवी महिला कॉलेज, राजेन्द्र स्टेडियम, टाउन हॉल तथा सदर अस्पताल का भवन उनकी देन हैं। निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब ने वैश्य समाज से अनुरोध करते हुए कहा कि मैं आपके घर की बेटी और बहू हु। मैं लगातार आपकी सेवा में लगी रहती हूं। आप मुझे अपना वोट रूपी आशीर्वाद दे। मैं आपकी सेवा में लगातार रहूंगी तथा आपके किसी भी परिस्थिति में आपके साथ खड़ी मिलूँगी। इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।




