मोर भंगिया के मनाई द हो भैरोनाथ, मोर जोगिया के मनाई द, आज सावन की पहली सोमवारी!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर

मोर भंगिया के मनाई द हो भैरोनाथ, मोर जोगिया क मनाई द के गीत से पूरा सुल्तानगंज गूंज रहा है बोल बम के जयकारों से पूरा अजगैबीनाथ क्षेत्र गूंज रहा है। सावन के पहले सोमवारी को लेकर सभी शिवालय , चाहे वह भागलपुर का बुढ़ानाथ मंदिर हो, शिवशक्ति मंदिर हो, मडवा बिहपुर का शिवालय हो या की अजगैबीनाथ मंदिर हो सभी शिवालयों में हर हर महादेव के नारे गुंजायमान होते दिख रहे हैं।अजगैबीनाथ गंगा घाट के अलावे कई गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ गई है। बताते चलें कि हर शिवालयों में हजारों हजार की संख्या में शिवभक्तों की भीड़ उमड पडी हैं।
ऐसी मान्यता हैं की आज के दिन गंगा स्नान कर शिव के चरणों मे जलअभीषेक करने से सारी मनोकामना पुर्ण होते हैं,इसलिए शिव भक्त अजगैबीनाथ मंदिर पहुच कर गंगा स्नान कर शिव कि पुजा करते हैं।इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी चौकसी बरतते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम किया है। प्रशासन काफी चुस्त और मुस्तैद है, साथ ही मंदिर प्रागण एंव गंगा घाट जानेवाले रास्तों को कोरोना महामारी के चलते सील कर दिया गया है फिर भी कोरोना पर आस्था भारी दिखी ओर शिव भक्तों ने गंगा स्नान कर शिव कि पुजा अर्चना किए, और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से पुरा अजगैबीनाथ मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।इस दौरान हजारों कि संख्या मे स्थानीय शिव भक्तों ने शिव कि पुजा अर्चना किए।।

Join us on:

Leave a Comment