रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर के नौगछीया में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने गोपालपुर थाना के मकंदपुर चौक के समीप वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हेलमेट के अंदर छिपाकर रखी गई कुल 1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है मामले में नवगछिया एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताता कि उनके निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 13 नवंबर को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के मालदा से दो व्यक्ति बाइक पर भारी मात्रा में स्मैक लेकर नवगछिया के रास्ते खगड़िया जा रहे हैं सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ नवगछिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मकंदपुर चौक के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान बाइक सवार दोनों व्यक्तियों के हेलमेट के अंदर छिपाकर रखी गई 1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल मोमिन और अजीज मोमिन के रूप में हुई है दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र अंतर्गत नया ग्राम महेशपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मालदा से ब्राउन शुगर लेकर खगड़िया जा रहे थे इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 396/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही गिरफ्तार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है पुलिस के अनुसार, पिछले पांच महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नवगछिया पुलिस ने कुल 4 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है और 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नवगछिया पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का भी गठन किया है, जो लगातार सूचना संकलन और छापेमारी कर रही है।
बाइट — वैभव शर्मा, एसपी, नवगछिया



