नालंदा से ऋषिकेश

अहले सुबह सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के गिद्दी खंधा में मां बेटे का सब बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि दोनों मां-बेटे 3 दिनों से लापता थे हालांकि मृतका के परिजनों के द्वारा मां बेटे को खोजबीन की जा रहा थी। जिसके बाद मां बेटे का शव मलामा गांव के जिद्दी खंधा से पुलिस ने बरामद किया। वहीं घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा यह बताया जा रहा है कि पति पप्पू यादव और पत्नी कविता देवी के बीच घरेलू बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुआ करता था। इसी घरेलू विवाद को लेकर पति पप्पू यादव समेत अन्य लोगों ने मिलकर कविता देवी और उसके 3 वर्ष के पुत्र आदिती कुमार का गला घोट कर उसके शव को खन्धे में फेंक दिया था ताकि मामला कुछ और ही प्रतीत हो। शव क्षत विक्षत होने के कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है की घटना को अंजाम 3 दिन पूर्व में ही दिया गया हो। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।




