नशे का आदी पति ने पत्नी की निर्मम हत्या की!

SHARE:

दरभंगा से धर्मेंद्र पांडे

पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, नशा के आदि पति ने मामूली विवाद में सर पर खंती से वार कर की हत्या!

हत्या कर खुद हुआ फरार, घर मे बन्द बच्चों की रोने की आवाज पर पड़ोसी ने तोड़ा ताला, नगर एसपी ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी!

सदर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीसागर स्थित बैंक कालोनी में रात दरिंदगी की हद पार करते हुए एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या सिर में लोहे की खंती घोपकर कर दी। महिला सदर थानाक्षेत्र के बलहा पंचायत के भुस्काल निवासी बबलू कुमार चौधरी उर्फ रमन चौधरी की पत्नी रिंकी कुमारी (35) थी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को शव सौंप दिया।

घटना के बारे में सिटी एसपी अशोक कुमार ने बताया कि स्थानीयों के द्वारा सुबह बंद घर से बच्चों के रोने की आवाज सुनने के बाद जब घर खुलवाया तो देखा कि घर के डाइनिंग हॉल में रिंकी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वहीं उसकी 12 वर्षीया पुत्री अंशु एवं 10 वर्षीय पुत्र अंश एक कमरे में बंद है। जिसकी कुंडी बाहर से लगाई हुई थी।

एसपी अशोक कुमार ने कहा कि अक्सर दोनो के बीच नोंक-झोंक गाली गलौज एवं मारपीट हुआ करती थी। इसका मुख्य कारण उनका जरूरत से ज्यादा नशापान करना था। वे अक्सर नशा करके आते थे और मारपीट एवं गाली-गलौज किया करते थे। रात्रि भी वे नशा करके देर रात्रि को घर लौटे और पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान ही घर में रखी लोहे की खंती से पत्नी के सिर में घोंप दिया। और हत्या के बाद अपने पिता को फोन पर हत्या की जानकारी दे कर फरार हो गए।

Join us on:

Leave a Comment