एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी ने सीवान से नामांकन दाखिल किया।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!


सीवान आज सीवान संसदीय क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार विजयलक्ष्मी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बोलते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सिर्फ अपने परिवार की बात करते हैं इनको आम लोगों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बिहार के जंगल राज को याद करते हुए कहा कि आज सुशासन की सरकार के कारण बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोगों से इस लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा को मत देने की अपील की । लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती देने के लिए एनडीए प्रत्याशी को अपना मत देने का युवा मतदाताओं से अनुरोध किया। स्थानीय गांधी मैदान पर एक नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार के स्वास्थ्य एव कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा विधायक अमरेन्द्र पाण्डेय,करनजीत सिंह,विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव,पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह,पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह,रमेश सिंह कुशवाहा,जदयू नेता अजय सिंह,विकाश सिंह जिसु भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय,जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह,जिला परिषद की अध्यक्ष संगीता यादव आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment