रिपोर्टर– रिजवी कुमार झा!
01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
मधुबनी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया है कि दिनांक- 23.07. 2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से जिलान्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-23/24.07.2026 की रात्रि समय करीब 12:10 बजे खजौली थाना की पुलिस द्वारा सुक्की सायफन पुल के पश्चिमी छोर पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के क्रम में करीब 12:30 बजे कसमा मरार की ओर से आ रहे एक मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। नाम/पता पूछने पर उन्होंनें अपना नाम चंदन कुमार सिंह एवं लक्ष्मण साह बताया। इस के बाद पुलिस द्वारा विधिवत तालाशी लेने के क्रम में लक्ष्मण साह के पास से 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस एवं मोबाईल तथा चंदन कुमार के पास से एक मोबाईल फोन बरामद हुआ। माटरसाईकिल एवं बरामद सामान को पुलिस द्वारा विधिवत जब्त कर दोनो युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां दोनो से पुछताछ करने एवं अपराधीक इतिहास खंगालने पर पता चला कि लक्ष्मण साह का आपराधिक इतिहास भी हैं। इस संदर्भ में खजौली थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं एवं आगे अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का पहचान
लक्ष्मण साह, पित रामप्रित साह, गांव कोरहिया, थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी।चंदन कुमार सिंह, पिता रामप्रसाद सिंह, गांव कोरहिया, थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी के रूप मे बताया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार लक्ष्मण साह का आपराधिक इतिहास पता करने पर उनके विरुद्ध रहिका थाना कांड सं0-54/21, दिनांक-14.04.2021, धारा-394 भा०द०वि०।
जयनगर थाना कांड सं0-416/25, दिनांक-24.11.2025, धारा-310 (2) बी०एन०एस०।
जयनगर थाना कांड सं0-217/19, दिनांक-26.04.2019, धारा-272/273/414/34 भा०द०वि० एवं 30 (ए) बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद अधिनियम के धाराओं मे पूर्व से मामला दर्ज है।



