मोदी सरकार पर नीट पेपर बिक्री के आरोप, माकपा ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी राष्ट्रीय छात्र आंदोलन की तर्ज पर बिस्फी से औसी बाजार तक माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। जिला सचिव मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने केंद्र सरकार पर नीट (नीट) परीक्षा के पेपर बेचे जाने व लाखों करोड़ों की घोटालों के जरिए कमाई का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले का औसी चौक पर दहन कर सरकार के विरुद्ध तीखी नारेबाजी की। वहीं, माकपा के जिला सचिव मनोज ने कहा कि मोदी सरकार ने पेपर लीक कर देश के छात्रों के सपनों तथा भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र- युवाओं ने आवाज उठाई तो सरकार की पुलिस और समर्थक गुंडों द्वारा उन्हें बेरहमी से पीटा गया, आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के अलावा पेलेट गन का इस्तेमाल से कई युवा जख्मी हुए। मनोज ने आगे कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और देश में तानाशाही नहीं चलेगी। प्रदर्शन में अंचल मंत्री बाबूलाल महतो, जिला कमिटी सदस्य बिन्दु यादव, ललित कुशवाहा, अरुण कुमार, हलखोरी महतो, लालू प्रसाद यादव, राजीव रंजन कुमार, सुधीर कुमार, देवेन्द्र साफी, रामानन्द महतो, भोला यादव, लालबाबू साहू, प्रभु पासवान, सुरेश प्रसाद महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने न्याय और जवाबदेही की माँग करते हुए सरकार के खिलाफ सड़क संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है। माकपा सचिव ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से आरएसएस और सरकार के निजी समर्थकों को फायदा पहुंचता है और देश में शासन बिना नियम-कायदों व जवाबदेही के संचालित हो रहा है। उन्होंने छात्रों तथा लोकतंत्र प्रेमी लोगों से न्याय और पारदर्शिता के लिए संगठित होने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, वहीं पुलिस ने मामलों को शांतिपूर्ण रखने का दावा किया है।

Join us on: