नाम पियुष कुमार
कैमूर-जमीन विवाद में चली गोली कार्य कर रहे मजदूर को लगी हाथ और पैर में गोली स्थिति गम्भीर भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती आरोपी गिरफ्तार एक देशी कट्टा और चार गोली बरामद ,
एंकर-आदर्श आचार संहिता में लाख पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था की दावा करें पर सारे दावे खोखले कर रहे है कैमूर में अपराधी,भूमि विवाद में चली गोली कार्य कर रहे युवक को दिनदहाड़े मारी गोली युवक जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
भभुआ प्रखंड के सोनहन थाना अंतर्गत तरहनी गांव का मामला है ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ,आरोपी गोबिंद सिंह गिरफ्तार एक देशी कट्टा चार कारतूस बरामद
वही घटना के सूचना मिलते ही भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार सदर अस्पताल पहुँच कर घायल का हाल जाना,डीएसपी ने बताया कि
सोनहन थाना के तरहनी गाँव में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली गली है घटना स्थल पर पहुँच कर पता चला कि तरहनी गांव के गोबिंद सिंह ने अरबिंद साह को जान से मारने के लिए पहुँचे थे जब अरबिंद साह नहीं मिले तो मकान में कार्य कर रहे मजदूर गणेश साह को गोली मार दी गोली मजदूर के हाथ मे और पैर में लगी है स्थिति सामान्य है,पूर्व से दोनो में भूमि विवाद चल रहा था,डॉक्टरों द्वारा गोली शरीर से निकाल लिया गया है,और आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है
वही घायल गणेश साह ने बताया कि अरबिंद साह के मकान बन रहा था मैं मकान में कार्य कर रहा था उसी बीच गोबिंद सिंह आकर गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे जिससे मेरे हाथ और पैर में लग गई भभुआ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है,सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लालू पटेल ने जताई नाराजगी कहां मूक दर्शक बनी है पुलिस आचार संहिता में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण युवक का हाल-चाल जानकर उसके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर की टीम से बात कर आर्थिक सहयोग करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को साहस दिया उचित न्याय दिलाने की बात कही।
बाइट – गणेश साह, घायल मजदुर,
बाइट -शिव शंकर कुमार एसडीपीओ भभुआ,
बाइट -विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, जीप सदस्य भभुआ,




