जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबियत में सुधार नही किये जायेंगे रेफर!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

पटना से ज्यादा बेहतर एम्स दिल्ली भेज दिया जाय उचित इलाज के लिए: पार्टी कार्यकर्ता!

दरभंगा। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को 32 साल पुराने किडनैपिंग मामले में सुपौल जिला के बीरपुर जेल भेजा गया था। जहां तबियत बिगड़ने के बाद करीब 2 महीने पहले दरभंगा के DMCH में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी उनके शरीर मे इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिससे बुखार रहता है साथ ही किडनी में स्टोन का साइज भी काफी बढ़ गया है जिससे दर्द भी काफी होता है।

डॉक्टरों की टीम ने 48 घण्टे तक उनके स्वास्थ्य पर नजर बना कर रखेगी यदि हालत में सुधार नही हुआ तो उन्हें पटना रेफर किया जा सकता है।

जन अधिकार पार्टी के महासचिव चुनमुन यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी उनको कहीं रेफर नहीं किया जाए जब तक उनके इन्फेक्शन एवं बुखार पर कंट्रोल नहीं कर लिया जाता है तब तक कहीं नहीं भेजा जाए और भविष्य में भेजने की जरूरत भी पड़े तो सीधे दिल्ली एम्स अच्छे इलाज के लिए भेजा दिया जाए, क्योंकि हम लोगों को बिहार सरकार की मंशा इनके प्रति ठीक नहीं लगती है। 

Join us on:

Leave a Comment