रिपोर्ट : धीरज शर्मा

भागलपुर। सुल्तानगंज में अपराधी बेखौफ होकर के हत्या लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का जरा सा भी खौफ नहीं दिख रहा है ।शनिवार को अपराधियों में सुलतानगंज थाना से महज 200 मीटर पर मुख्य चौक मोदी टोला गली के समीप आलू व्यवसायी गौतम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त गौतम चौधरी अपने आलू के दुकान पर मौजूद था।उनका कोई स्टाफ मौजूद नहीं था ।इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने गोली गौतम चौधरी के कान में उतार दी। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा गौतम को अस्पताल लाया गया, जहां लाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर बवाल काटा और पुलिस को कई अहम नाम बताए। पुलिस परिजनों से आवेदन लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर व्यवसायियों में काफी आक्रोश है। स्थानीय व्यवसायी का कहना है कि मुख्य चौक भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। थाने की पुलिस क्या कर रही है। मुख्य चौक पर पुलिस नहीं रहने की वजह से अपराधी बेखौफ हो रहे हैंः पूर्व में मुख्य चौक पर गश्ती दल मौजूद रहती थी। लेकिन इधर से यह व्यवस्था समेट ली गई है। जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक गौतम चौधरी भाइयों में दूसरे नंबर पर है। बड़ा भाई उत्तम चौधरी और छोटा भाई प्रीतम चौधरी हैं। जिसका रो रो कर बुरा हाल है पत्नी खुशबू कुमारी बांका जिले के ककवारा के निवासी हैं । दो बेटे सौरभ और गौरव है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। दिनदहाड़े घटना घटी है। बावजूद इसके किसी ने भी अपराधियों को नहीं देखा हैः सभी लोग चुप हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों तक पहुंचने की जुगत में है। थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी हासिल की।




