रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
– लखीसराय में लोकसभा चुनाव के गहमागहमी के बीच जिला परिषद अध्यक्ष रविरंजन कुमार उर्फ टनटन को अविश्वास प्रस्ताव के कारण अपनी अध्यक्ष की कुर्सी गंवानी पड़ी। जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुत ही आसानी से पारित हो गया है।अध्यक्ष और उनके समर्थक सदन से गैरहाजिर रहे। अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 09 और विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा। अध्यक्ष सहित दो सदस्य सदन से बाहर रहे। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में डीएम रजनीकांत की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही शुरू हुई। चर्चा के दौरान अधिकांश सदस्यों ने जिप अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
इस दौरान निर्धारित समय तक अध्यक्ष और अन्य अनुपस्थित सदस्यों के आने का इंतजार भी किया गया। चर्चा के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमे उपस्थित सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद डीएम रजनी कान्त ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मत विभाजन की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी जाएगी। वहां से तिथि निर्धारित होने के बाद नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
बाइट – रजनीकांत, डीएम, लखीसराय।




