बसपा प्रत्याशी के रूप में गुलाब यादव के नांमाकन के बाद झंझारपुर का चुनाव बना त्रिकोणीय!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के तौर पर पुर्व विधायक गुलाब यादव ने किया आज अपना नामांकन। नांमाकन के बाद श्री यादव के हज्जारो समर्थकों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया। समर्थकों से खचाखच भरे सभा स्थल पर दिखा जनसैलाब, जहां पहुंच कर श्री यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मेरे पीठ में छूरा घोंपा गया है। हमें भी आई पी से टिकट देकर तीन दिन बाद बुला कर हम से टिकट छीन लाया गया। बसपा प्रत्याशी के तौर पर गुलाब यादव ने अपने नांमाकन के बाद बरे जनसभा को सम्बोधित करते हुए और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान कहा इंडिया गठबंधन और विपक्ष ने मुझे धोखा दिया है, छल किया है, मेरे पीठ में छूरा घोंपा गया, खाना परोस कर छीन लिया गया। ऐसे कई आरोपों लगाते हुए उन्होंने बताया कि इन लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। हमें झंझारपुर के जनता पर विस्वास है, हमें जरूर जिताएंगे।उन्होंने नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा मधुबनी जिले का वर्तमान की मोदी सरकार कुछ ऐशा नही किया है की जिले में बिकास दिखे, नही कोई केन्द्रीय मेडिकल कॉलेज खुला, ना ही किसी क्षेत्र में विकास दिख रहा है। किसानों के फसल का तय मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जनता सब देख रही है। आगे श्री यादव ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आप झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता बंधु हमें अपना मत देकर जिताते है तो हम वादा करते हैं कि पूरे जिले में बिकास की बहार बहेंगी। हम जानते हैं की झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हमारे भगवान है। मैं आप लोंगो के बीच आया हूं, मैं वादा करता हूं कि बहन मायावती के हाथ को मजबूत कर हमें यहां से जिताए। उन्होंने कहा कि हम जितेंगे तो केंद्रीय विश्वविद्यालय मधुबनी जिले में लाएंगे और जनता के हित के लिए ढेर सारी योजनाएं लायेंगे, बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार लायेंगे, महिलाओं के लिए सम्मान दिलाएंगे, कल कारखाना लायेंगे जिले भर में कई योजनाओं को हम आगे बढ़ाएंगे। ऐसे कई बिंदुओं को जनता के बीच उन्होंने वादा कर अपने संबोधन को समाप्त किया।
इस मौके पर मंच पर उपस्थित अंबिका गुलाब यादव, बिंदु गुलाब यादव, के साथ ही यूपी से आए बसपा के नेता और दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्रीय नेता मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें