बेगूसराय से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार कॉमरेड अवधेश राय ने दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के लिए आज नामांकन के पहले दिन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ने किया अपना नामांकन

बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन के आज पहले दिन इंडिया गठबंधन के सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। चौथे चरण में 13 मई को बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है इसको लेकर आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। नामांकन के पहले दिन सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय ने जिला समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अवधेश राय ने कहा कि उनके साथ जनबल है और चुनाव में हमेशा जीत जनबल की होती है ना कि धनबल की होती है। बेगूसराय की जनता पिछले 10 वर्षों से नफरत का दंश झेल रही है और आश्वासन का घूंट पी रही है। कई वादे किए गए लेकिन वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ चाहे बेगूसराय में उलाव हवाई अड्डा चालु करना हो चाहे शाम्हो पुल हो या दिनकर विश्वविद्यालय हो या सब वादा पूरा नहीं हुआ है इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर सारे काम किए जाएंगे। नामांकन के पूर्व जुलूस के साथ अवधेश कुमार राय जिला समाहरणालय पहुंचे और जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया नामांकन दाखिल करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अवधेश राय को माला पहनकर स्वागत किया।

बाइट- अवधेश राय, उम्मीदवार सीपीआई

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें