ट्रक बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवारों की हालत नाजुक, पीएमसीएच रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मननपुर रामपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

शिवसेना गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पदस्थापित प्रोफेसर सुजीत कुमार अपने सहयोगी गप्पू के साथ श्रृंगी ऋषि से स्नान कर बाइक से वापस शिवसोना गांव स्थित कॉलेज लौट रहे थे। तभी मननपुर रामपुर के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दोनों बाइक सवार को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें सुजीत कुमार बुरी तरह घायल हो गया। गप्पु को मामूली चोटें आईं हैं। सुजीत कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें