रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!
पेपर लीक, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, छात्रों पर हुए पुलिसिया दमन तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं अन्य सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को स्टेशन चौक, फारबिसगंज में प्रखंड ओर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने कहा कि देश का शिक्षा मंत्री हत्यारा है उसके कारण 20 छात्र जन गंवाना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह को अभिलंब मंत्री पद से हटाया जाए।
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों को न्याय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की। इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।




