:- ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!
गंगा में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत!
– मोकामा के हाथीदह में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई!
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में शादी ब्याह का विधान चल रहा था
इसी क्रम में विधि विधान के लिए घर की महिलाओ पुरुषो के साथ हाथीदह निवासी मुन्ना यादव का 12 वर्षीय पुत्र बिक्की भी चला गया था, ज़ब सभी लोग स्नान कर रहे थे तभी बच्चा भी स्नान के लिए नदी में उतरा और गहरे पानी में चला गया. इधर पुलिस प्रशासन और मुखिया शशि शंकर शर्मा द्वारा स्थानीय गोताखोरो की मदद से शव की तलाश की जा रही है. युवक हाथीदह बाईपास स्थित महारानी होटल के मलिक गुद्दर यादव का भतीजा बताया गया हैँ!
हमारे चैनल ने कई बार ये खबर दिखाया है की मोकामा और हाथीदह के तमाम घाट बेहद खतरनाक हैँ,और अबतक दो दर्जन से अधिक मौतें गंगा में डूबने से हो चुकी हैँ, अभी पानी की धार इतनी तेज है की गोताखोरो को भी परेशानी हो रही थी.
वहीँ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से भी सम्पर्क किया गया है.
तेज धार होने के कारण कोई बचा पाता इससे पहले ही बच्चा डूब गया!




