रिपोर्ट- रवि वर्मा!
खबर सासाराम से है। रोहतास जिला का काराकाट लोकसभा सीट इन दोनों हाई प्रोफाइल हो गया है। पहले से उपेंद्र कुशवाहा तथा राजाराम सिंह मैदान में है। ऐसे में अभिनेता पवन सिंह के द्वारा यहां लोकसभा चुनाव के नामांकन करने की घोषणा की गई है। वही समाजसेवा एवं सोशल मीडिया के जरिए पहचान बनाने वाली किरण प्रभाकर ने भी काराकाट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है तथा कही है कि पवन सिंह जैसे सेलिब्रिटी के सवाल पर उन्होंने बताया कि राजनीति शुद्ध रूप से समाजसेवा का क्षेत्र है। किसी अन्य पेशा से जुड़े लोग अचानक अगर इसमें आते हैं तो सवाल खड़े होंगे ही। उन्होंने एक उदाहरण दिया तथा कहा कि ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर की आवश्यकता होती है; अगर उसके जगह पर रसोईया को भेज दिया जाए तो पूरा काम खराब हो जाएगा। इसलिए यह समय है कि काराकाट की जनता उनके बारे में सोचने वाले लोगों का चुनाव करें। सेलिब्रिटी का क्षेत्र अलग होता है और राजनीतिक समाजसेवा का एक माध्यम है और यह हम सबको करना चाहिए।
बाइट — किरण प्रभाकर (काराकाट की प्रत्याशी)




