मारपीट में घायल का इलाज के क्रम में मौत, लोगों ने किया सड़क जाम!

SHARE:

रिपोर्ट: रवि वर्मा/ रोहतास

रोहतास जिले के करगहर में पिछले दिन हुए मारपीट की घटना में घायल की इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। मौत की सूचना के बाद परिजन एवं एक पक्ष के लोग सड़क पर उतरकर घंटो देर तक सड़क जाम कर दिया है। वहीं घटना की सूचना के बाद करगहर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी, अंचलाधिकारी, बीडीओ सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया है। बताया जाता है कि पिछले दिनों करगहर गांव में पूर्व से चली आ रही रंजिश में मारपीट हो गई थी इस मारपीट की घटना में करगहर गांव के विद्याचल कमकर सहित अन्य लोग घायल हो गए थे जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत बनारस में हो गई है। पुलिस प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद फिलहाल सड़क से जाम को हटा लिया गया है तथा शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है।

बाइट:- परिजन

बाइट:- परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें