कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर निकाला गया श्री रामनवमी शोभा यात्रा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बुधवार को श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर कैमूर जिले में विभिन्न जगहों पर शोभा यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के कई जगहों पर विधि व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में प्रशासन और पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके बाद बुधवार को कैमूर जिले में धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक श्री रामनवमी का त्यौहार मनाया गया। भभुआ शहर में धूमधाम से श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की शोभायात्रा निकाला गया। झांकी के दौरान कलाकारों द्वारा अपनी कला के प्रस्तुति भी दी गई। वही भभुआ शहर में शोभायात्रा का जायजा डीएम सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा पैदल मार्च कर लिया जा रहा था। इसके अलावे मोहनिया, दुर्गावती, चैनपुर, रामपुर, भगवानपुर, रामगढ़ समेत कई जगह पर शोभायात्रा निकाला गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें