रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
सीवान – जिले के जीरादेई प्रखंड में आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जहां प्रशासनिक तैयारी ज़ोरों पर है. वहीं मतदाताओं को भी जागरूक करने की कवायद चल रही है. जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को वोट के महत्व की जानकारी दी जा रही है ।ताकि सरकार बनाने में सबों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके । इसी के मद्देनजर प्रखण्ड के अकोलही,में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. बीडीओ जितेंद्र कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के उत्सव का मजा तभी है, जब हर कोई इसमें भागीदारी करे. इससे न सिर्फ सही और मनपसंद जनप्रतिनिधि का चुनाव होगा,।आगे बताया कि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों सहित वैसे मतदान केंद्र जहां पहले कम मतदान पड़े हैं. वह विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि लोग जागरूक हो कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके । सीओ हेमेंद्र कुमार ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है.मतदान से वह देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे सकता है.अभियान में युवाओं, बुजुर्गो व महिलाओं पूरे जोश व उल्लास के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी का वादा किया.इस दौरान टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया.लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की.उन्होंने कहा किसी भी वोटर को मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए.जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बीईओ बालेश्वर प्रसाद सिंह,
कृषि समन्वयक महेश कुमार पांडे,शिक्षक प्रेम किशोर पांडेय, मनोज कुमार सिंह,जुनैद अली,मिथिलेश प्रसाद,ज्योति,कुमारी नीलू सिंह,ओमप्रकाश सिंह,राजकुमार पासी,चन्द्रिका प्रसाद, अर्चना कुमारी,प्रदीप कुमार, प्रदीप कुशवाहा, अशोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.




