कैमूर जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर कंप्लेंट मॉनिटरिंग एंड कॉल सेंटर केंद्र किया स्थापित!

SHARE:

रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे :-

कैमूर। शनिवार को आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु कंप्लेंट मॉनिटरिंग एंड कॉल सेंटर केंद्र स्थापित किया गया है जिसमें कुल चार दूरभाष लगे हुए है जो निम्नवत है। जिला प्रशासन द्वारा कंप्लेंट मॉनिटरिंग एंड कॉल सेंटर में स्थापित करने के बाद जो नंबर जारी किए हैं उसमें पहला नंबर 06189-223017 है। दूसरा नम्बर 06189-223018 है। तीसरा नम्बर 06189-223019 और चौथा नम्बर 06189-223020 है। गौरतलब हैं कि लोकसभा चुनाव को लेकर कैमूर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कैमूर जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और लोकसभा चुनाव में कैमूर जिले का मतदान प्रतिशत बढ़े। इसको लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत कैमूर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़े।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें