रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरारे मुशहड़ी के समीप एक बाइक सवार ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी। जिससे पैदल यात्रा कर रहे सिंघौल निवासी स्व0 पोतन मांझी के पुत्र लक्ष्मण मांझी घायल हो गया। जिसे आनन-फ़ानन में परिजनों ने इलाज हेतु निजी क्लीनिक पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मृतक लक्ष्मण मांझी के पुत्र बद्री ने बताया कि किसी काम से वह बाजार जा रहे थे। तभी गांव के ही एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।




