:- रवि शंकर अमित!
मध्य प्रदेश में लालू प्रसाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज होना गम्भीर जांच का विषय: नीरज कुमार
अभी तक तो आरजेडी सुप्रीमो माननीय लालू प्रसाद के खिलाफ बिहार, झारखंड और दिल्ली में ही मामला दर्ज था लेकिन अब मध्यप्रदेश में, वो भी आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज होना गम्भीर जांच का विषय है। माननीय लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए ये बातें जदयू मुख्य प्रवक्ता और विधानपार्षद नीरज कुमार ने कही।
उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि माननीय लालू प्रसाद के खिलाफ किन- किन राज्यों में मामला दर्ज हुआ इस बारे में जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने आरजेडी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ये राजनीति का कैसा चरित्र है जो व्यक्ति पहले से सजायाफ्ता हो और जिनके खिलाफ और भी मामले दर्ज हों और ऐसे लोग दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ों की भलाई की बात कैसे कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दरअसल ऐसे लोग ही राजनीति में घृणा का भाव आम लोगों में पैदा करते हैं।




