इंडिया गठबंधन द्वारा नालंदा में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

इंडिया गठबंधन द्वारा नालंदा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा माले के लोकसभा प्रत्याशी संदीप सौरभ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितने भी प्रत्याशियों को टिकट दिया है, सभी परिवारवाद से निकले हुए लोग हैं। भाजपा ने 14 सीटों पर सिर्फ परिवारवाद के चलते अपने परिवार को उतारने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनका अपना परिवारवाद अच्छा है। बाकी लोग परिवारवाद है। उनका करप्शन अच्छा है लेकिन बाकी लोगों पर ED का छापा पड़ जाएगा। वही महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरव ने कहा चंदा दो और धंधा लो। अगर चंदा नहीं दिया तो ईडी का फंदा लो। वहीं उन्होंने पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव के नामांकन को लेकर कहा कि इसे बारे में पार्टियों को फैसला लेना है। इस बारे में इंडिया गठबंधन के द्वारा पहले ही प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी-अपने सीटों की जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने कहा पूर्णिया लोकसभा सीट पर बीच का रास्ता निकालना चाहिए।

बाइट।संदीप सौरभ माले प्रत्याशी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment