रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना जिले के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, इस घटना के बाद ट्रैक्टर और ऑटो ड्राईवर दोनों घटनास्थल से फरार हो गए। जबकि, मृतकों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव निवासी प्रेमचंद राम के 55 वर्षीय पुत्र दिनेश राम एवं उसी थाना क्षेत्र के रसूल टोला निवासी बैजनाथ राम की 54 वर्षीया पत्नी मुनेश्वरी देवी शामिल है। जबकि जख्मियों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद राम,उनकी 40 वर्षीया पत्नी इंदु देवी, 8 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार 3 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के रसूल टोला निवासी स्व.जगदेव राम के 60 वर्षीय पुत्र व मृतका मुनेश्वरी देवी के पति बैजनाथ राम शामिल हैं।




