कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में बुधवार को सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार भानपुर गांव में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर कुड़ारी गांव के कुछ लोग बुधवार को सुबह लाठी डंडा लेकर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच में मारपीट होने लगी जिसमें भानपुर के कृष्णा यादव, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, संदीप यादव, गणेश यादव, गोपाल यादव एवं प्रिंस यादव घायल हो गए। घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। वही इस संबंध में पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




