रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क
इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां परवलपुर थाना क्षेत्र के मई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू मुखिया पर दो की संख्या में अज्ञात बदमाशो ने गोलबारी की।दरअसल बीजेपी नेता सोनू मुखिया अपने पंचायत के कचड़ा भवन के पास किसी काम को लेकर अकेले अपने कार से गए हुए थे।घर लौटने के क्रम में दो की संख्या में बदमाशो ने कार को रोककर बात करने को लेकर मोबाइल मांगा। जब मुखिया ने मोबाइल दिया, इसी दौरान बदमाशो ने कार में बैठे बीजेपी नेता के ऊपर गोली चला दी। गनीमत यह रही की गोली सोनू मुखिया के गर्दन को छूती हुई कार के कांच को तोड़कर बाहर निकल गई। गोली की आवाज को सुनकर सोनू मुखिया कार को छोड़कर भाग निकले। इस दौरान बदमाशो ने कागजात से भरा बैग लेकर फरार हो गए।बदमाशो की मंशा बीजेपी नेता सह मुखिया प्रतिनिधि सोनू मुखिया की हत्या करने की थी।घटना की जानकारी मिलने पर परवलपुर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर एक जिंदा कारतूस,एक खोखा भी बरामद किया है।वही इस घटना के बाद पूरा परिवार काफी सहमा हुआ है।
बाइट।सोनू मुखिया बीजेपी नेता
बाइट।पंकज कुमार बीजेपी नेता
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




