रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
डीएम एसपी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
सीवान – 2024 को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के द्वारा संयुक्त रूप से गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के गोरेयाकोठी प्रखंड अंतर्गत अतिसंवेदनशील पाकेट तथा संबंधित क्रिटिकल बूथ का भ्रमण किया गया। इस क्रम में उन्होंने शैदापुर मध्य विद्यालय पूर्व भाग में अवस्थित बूथ नंबर 128 एवं मध्य भाग में अवस्थित बूथ नंबर 129 तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहोगा पुरुषोत्तम बाया भाग में अवस्थित बूथ नंबर 08 एवं पश्चिम भाग में अवस्थित बूथ नंबर 09 का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा अति संवेदनशील पाकेट अन्तर्गत मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया । भ्रमण के क्रम में उन्होंने युवा मतदाताओं से भी बातचीत की तथा उन्हें मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के क्रम में मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओ हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिया। इस दौरान उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज , भूमि सुधार उप समाहर्ता महाराजगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोरेयाकोठी/महाराजगंज एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।




