इंडिया गठबंधन के लोगों के साथ राजद प्रत्याशी ने किया मीटिंग!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

प्रेस को संबोधित करते हुए बात बात में अपने तुनक मिजाजी का परिचय देते रहे प्रत्याशी

राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव के अध्यक्षता एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र के संचालन में इंडिया गठबंधन के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक सप्ता मधुबनी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा घोषित प्रत्याशी अली असरफ फातमी, सांसद डॉ.फैयाज अहमद, पूर्व विधायक सीताराम यादव, कांग्रेस नेता सह पुर्व विधायक भावना झा, पुर्व विधायक उमाकांत यादव, रामावतार पासवान, ऋषि मिश्रा के उपस्थिति में गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं, प्रखंड अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकताओं सहित समर्थकों ने भी बैठक भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रत्याशी अली असरफ फातमी ने कहा कि शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और समाज के सभी वर्गों के मान-सम्मान और उनको भागीदारी देने में राष्ट्रीय जनता दल हमेशा आगे रही है। इन वर्गों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने सत्रह महीने कार्यकाल में जो काम किये हैं उससे आम लोगों का विश्वास महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के प्रति मजबूत हुआ है। इस बार केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, गरीबों के साथ अन्याय, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में भाजपा नेताओं की संलिप्ता तथा उनके साथ न्याय नहीं होने के कारण महिलाओं में जो गुस्सा है वो स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इन्होंने आगे कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों तथा किसानों के साथ न्याय नहीं कर रही है और उन्हें सड़कों पर खड़ा कर दी है। केन्द्र सरकार विपक्षी दलों की आवाज को बंद करने के लिए लगातार साजिश कर रही है, जबकि इलेक्ट्राल बांड के माध्यम से भाजपा भ्रष्टाचार को किस तरह से बढ़ावा दे रही है। वही भ्रष्टाचार कर रही भाजपा इस पर चुप्पी साध ली है। इस बार मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जायेंगे और जनता को केन्द्र सरकार की जनविरोधी और आम लोगों को परेशान करने वाली नीतियों से अवगत करायेंगे। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता अमानुलाह खान, मां को पा नेता दिलीप झा, विजय मिश्र, सत्यनारायण राय, रामकुमार यादव, मनोज यादव, आसिफ अहमद , इंद्रभूषण यादव, रेणु यादव, अलका झा,संजय यादव, महेश प्रसाद मंडल, जयजय राम यादव, चंद्रकिशोर मंडल, रुदल यादव, गुलजार अहमद, मिश्री लाल यादव, रामवरण राम, विजय यादव, पुर्व प्रमुख जिवछ यादव,सहित इंडिया गठबंधन के हजारों समर्थक उपस्थित थे। तो वही भा क पा और माले के नेता कार्यक्रम में मौजूद नहीं दिखें। जिसे देख कर ये कहना ग़लत नहीं होगा कि वर्तमान समय मे इंडिया गठबंधन के अन्दर खाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वही प्रेस को संबोधित करते हुए श्री फातमी का गरम मिजाजी निकल कर बार बार सामने आना और लेश मात्र भी शालिनता नहीं देखा जाना कुछ ठिक संकेत नहीं दे रहा है।

Join us on:

Leave a Comment