रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र में अगामी लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान भारत-नेपाल सीमा चौकी परसा के जिम्मेवारी के इलाके में शराब की तस्करी एवं अन्य गतिविधियों को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को लगातार
सफलता मिलती रही है। इसी क्रम में महोद मनीष देवानंद सहायक कमांडेंट समवाय प्रभारी मधवापुर के निर्देशानुसार रात्रि नाका दल के द्वारा अचानक से की गई कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक देश राज व अन्य जवानों के द्वारा भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 298 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर एक टाटा विक्टा वाहन पर नेपाल से भारत लायी जा रही नेपाल निर्मित देशी शराब सौफ़ी 300 एम एल 3270 बोतलों के साथ शराब एक शराब धंधेबाज सह तस्कर अखिलेश कुमार, 29 वर्ष पिता लाल बाबू महतो , गांव -खजुरिया पारस पट्टी, थाना -डुमरा, जिला -सीतामढ़ी को गिरफ्तार कर शराब के साथ तस्करी में प्रयोग की जा रही वाहन के साथ जब्त कर लिया गया है।
जब्त की गई शराब की बोतलों, बरामद टाटा विक्टा गाड़ी एवं गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई हेतु मधवापुर थाना को सौंप दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा ।
इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधीक गतिविधियों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है। वही अगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इस लिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा चुनावों को लेकर सीमावर्ती इलाकों में काफी सघन रूप से जांच पड़ताल की जा रही ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जा सके ।




