रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
एसएसबी जवानों के देखते ही शराब पटक नेपाल भागी महिला तस्कर
एसएसबी पर नेपाल क्षेत्र से महिला तस्कर ने की पथराव
एसएसबी व अन्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1372 बोतल शराब व 450 ग्राम गांजा जब्त
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवान व हरलाखी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1372 बोतल शराब व चार सौ पचास ग्राम गांजा जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक लासेंग सिंगपो के नेतृत्व में अन्य एसएसबी जवान संयुक्त रूप से गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में सीमा स्तंभ संख्या 283/23 के समीप नेपाल से शराब लेकर आ रही करीब आधा दर्जन महिलाओं ने एस एस बी को देखकर शराब की बोरी पटक कर नेपाल क्षेत्र में भाग गई। फिर भारत नेपाल सीमा पर स्थित नदी के उस दिशा से एसएसबी पर पथराव करने लगी। हालांकि एसएसबी के प्रतिवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में किसी भी जवान को जख्मी होने का जिक्र नही किया गया है। इधर महिला तस्करों के द्वारा किए जा रहे पथराव की सूचना पर पिपरौन कैम्प प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने भारी संख्या में जावनों के साथ मौके पर पहुंचें। तबतक सभी महिलाएं नेपाल के भीतर भाग चुकी थी। इसी क्रम में एसएसबी को गुप्त सूचना मिली कि उमगांव सहनी टोले में मनोज सहनी शराब छुपा रखा है। फिर एसएसबी की सूचना पर हरलाखी थाने से एसआई शत्रुधन कुमार, महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर प्राप्त सूचना के सत्यापन को लेकर उमगांव सहनी टोले पहूंच कर पुलिस व एसएसबी के द्वारा संयुक्त छापेमारी में 546 बोतल शराब व 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में एसएसबी के द्वारा करीब एक दर्जन लोगों को शराब तस्करी करने के आरोप में चिन्हित कर पुलिस से जांच करने का जिक्र एफआईआर में की गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा है कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




