75 साल की उम्र में ज़ब 57 साल बाद मिले कई स्कूली दोस्त, सब भावुक!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

जाने कहां गए वो दिन….

इमली के पेड़ से इमली तोड़ना.. शिक्षकों का निक नेम रखना अभी भी याद है..

जाने कहां गए वो दिन….वह इमली के पेड़ से इमली तोड़ना दोस्तों के टांग खींचना हर खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शिक्षकों की नकल करना और उनका निकनेम रखना आज भी याद है…… अगर आज मोबाइल नहीं होता तो शायद हम सभी पुराने दोस्त फिर कभी नहीं मिल पाते…… सचमुच भाव विभोर कर देने वाला दृश्य बन गया था जिला स्कूल के प्रांगण में …..भागलपुर के जिला स्कूल सभागार में उस समय भावुक करने वाला दृश्य दिखा जब जिला स्कूल से 1967 ईस्वी में मैट्रिक परीक्षा के पास आउट छात्र 57 वर्षों बाद एक दूसरे से मिले, बरसों बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से अपने स्कूल पहुंचे सभी लगभग 75 वर्ष के बुजुर्गों पर एक दूसरे मित्रों से मिलने की जहां खुशी चेहरे पर साफ दिख रही थी, वहीं कई मित्रों के खोने का भी गम आंखों से टपक रहा था, सभी अपने बचपन के दिनों को याद करते दिखे, बरसों बाद अपने मित्रों से मिलने की खुशी का इजहार कैसे कर रहे हैं 1967 बैच के जिला स्कूल के मैट्रिक के स्टूडेंट ….. देखिए इस खास रिपोर्ट में. ….

Join us on:

Leave a Comment