विरोध के बीच बोले भाजपा उम्मीदवार राजभूषण, सब जल्दी ठीक होगा!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर सीट से NDA समर्थित BJP प्रत्यासी डॉक्टर राजभूषण निषाद ने अपने क्षेत्र के कुढ़नी इलाके में कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के BJP विधायक और बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता के साथ क्षेत्र भ्रमन में परिचयात्मक कार्यक्रम में BJP कार्यकर्ताओं से मिले .. इस दौरान उनका सामना मीडिया से हुआ और विरोध वाले को लेकर सवाल हुआ तो डॉक्टर राजभूषण चौधरी निषाद ने बहुत ही सधे हुए अंदाज में कहा कि बहुत जल्द सब ठीक हो जाएगा… बाहरी वाले मुद्दे पर कहा कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक कही से कोई भी चुनाव लड़ सकता है..उन्होंने कहा कि सबसे पहले लोग राहुल गाँधी से पूछे कि वे केरल के वायनाड से चुनाव क्यो लड़ते है… विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध करने वाले देशद्रोही लोग है .. पाकिस्तानी के समर्थन करने वाले लोग हैं.. टुकड़े टुकड़े गैंग तक के शब्दों से हमले कर दिया … इस दौरान BJP के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि केंद्र डॉक्टर राजभूषण चौधरी निषाद को प्रत्याशी बनाकर BJP भेजा है इन्हें सबसे ज्यादा वोटों से जिताने का ताल ठोकते नजर आए केदार प्रसाद गुप्ता जो कुढ़नी के विधायक भी है …

बाइट :- डॉक्टर राजभूषण चौधरी निषाद NDA समर्थित BJP प्रत्यासी

बाइट:- केदार प्रसाद गुप्ता कुढ़नी के BJP विधायक और बिहार सरकार के मंत्री

Join us on:

Leave a Comment