रिपोर्ट – निभाष मोदी
भागलपुर बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया मृतक बच्चे की पहचान 11 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है वह सिंटू मंडल का पुत्र था और अपने ननिहाल बरकट्ठ में रह रहा था परिजनों के अनुसार, शुभम अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए घर से निकला था। दवा लेने के बाद उसके मामा ने कहा कि चलो कुछ खा लेते हैं इसके बाद दोनों राजाबर चौक स्थित अमन साह की हलवाई की दुकान पर पहुंचे। उसी दौरान दुकान पर मौजूद कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो रही थी बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे छनौटे (झारे) से खौलते तेल के छींटे शुभम पर पड़े, जिससे वह असंतुलित होकर सीधे खौलते तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों ने बच्चे की मदद नहीं की। शुभम के साथ मौजूद उसके मामा ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे कढ़ाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया हालांकि गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उसकी मौत हो गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है
बाइट — चिंटू मंडल परिजन



