प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। बेगूसराय पुलिस ने 274 विदेशी शराब का कार्टून जप्त किया है ।दरअसल बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना पुलिस ने फतेहा गांव के बहियार में छापेमारी कर 274 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। शराब जप्त मामले को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहा पंचायत के फतेहा गांव में अवैध विदेशी शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है । गुप्त सूचना के आधार पर बछवारा थाना पुलिस द्वारा फतेहा गांव में छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान पुलिस ने फतेहा गांव के गोइला बहियार से 274 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ है। वही पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया। उन्होने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ बिहार शराबबंदी व मध निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त शराब कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है।




