स्वीप के तहत डीएम अलंकृता पांडे के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निदेशानुसार लोकसभा निर्वाचन, 2024 के तहत् निर्वाचन आईकाॅन श्री अमित कुमार एवं श्री अजीत कुमार (पी.डब्लू.डी.) के द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालय एवं ग्रामीण स्तर पर कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ हीं जीविका, आई.सी.डी.एस सहित अन्य संलग्न विभागों द्वारा भी अनेकों स्वीप गतिविधियों के तहत् कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
स्वीप गतिविधि के तहत् निर्वाचन आईकाॅन अमित कुमार के नेतृत्व में अनुग्रह नारायण महाविद्यालय, जहानाबाद तथा बी.बी.एम. काॅलेज, ओकरी, मोदनगंज में युवा मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ हीं स्थानीय लोगो को भी जागरूक कर बताया गया अपने-अपने मतदाधिकारी का अवश्यक उपयोग करें। उन्हांेने अपील किया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 में जिला प्रशासन, जहानाबाद पूरी तैयारी कर ली गई है, इसलिए आप भयमुक्त होकर मतदान में शामिल हो।
वहीं निर्वाचन आईकाॅन श्री अजीत कुमार (पी.डब्लू.डी.) द्वारा जिले के दिव्यांगजन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यालयों के प्रार्थना सभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर अपने-अपने माता-पिता को मतदान प्रक्रिया में अवश्य शामिल करने हेतु जागरूक किया गया। साथ हीं उन्होंने जिला बुनियाद केन्द्र में संचालित वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए फिजियोथेरपी के समय आये मतदाताओं को जागरूक करते हुए बताया कि जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा वृद्ध एवं दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर रैम्प एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, आप मतदान अवश्य करें।
स्वीप गतिविधियों के तहत् जिले के जीविका तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्र में कई मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत् आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका, जीविका दीदी द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, डोर-टू-डोर कैम्पयन, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग -सह- जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कंचन कुमारी झा ने बताया कि यूथ चला बुथ की ओर, चुनाव का पर्व देश का गर्व तथा मेरा पहला वोट देश के लिए थीम के तहत् राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र, एन.सी.सी., स्काउट एण्ड गाईड सहित अन्य एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी कर दिया गया है, जिसके मद्देनजर 36-जहानाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन निर्धारित कर दिया गया है, जिसके तहत निर्वाचन अधिसूचना की तिथि दिनांक 07 मई, 2024 को, नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 14 मई, 2024 को, संविक्षा की तिथि दिनांक 15 मई, 2024 को, नाम वापसी की तिथि दिनांक 17 मई, 2024 को, मतदान की तिथि दिनांक 01 जून, 2024 को, मतगणना की तिथि दिनांक 04 जून, 2024 को तथा वह तिथि जिसमें पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करनी है कि तिथि दिनांक 06 जून, 2024 को निर्धारित है।

Join us on:

Leave a Comment