वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश!

SHARE:

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

नालंदा जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर हुए जानलेवा हमले का दीपनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के पीछे वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा की पत्नी रागनी विश्वकर्मा का ही हाथ सामने आया है। घटना के पीछे पत्नी रागनी विश्वकर्मा और उसके पूर्व का प्रेमी समेत चार लोग घटना में शामिल है। पत्नी रागनी विश्वकर्मा ने पूरी घटना की साजिश रची। आपको बता दें की रागनी विश्वकर्मा जिले की वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा की दूसरी पत्नी है। दोनों के बीच शादी के बाद अक्सर कहासुनी होती थी। सदर डीएसपी नरूल हक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दीपक विश्वकर्मा की पत्नी रागनी विश्वकर्मा और उसके पूर्व का प्रेमी शशांक कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रथम दृश्य में मामला प्रेम प्रसंग में ही वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला करने की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस ने उद्वेदन करते हुए इस घटना में रागिनी विश्वकर्मा शशांक कुमार समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पिस्टल तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

बाइट।नरूल हक सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment