रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये तस्करों की पहचान लदनिया थाना के जोगिया गांव का रहने बाला मोतीलाल साह व दूसरा साहरघाट थाना के रैमा गांव का मोहम्मद अलाउद्दीन के रूप में की गई है। दोनों तस्करों के पास से कुल 260 ग्राम ब्राउन शुगर व 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में हरलाखी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उक्त बातें बेनीपट्टी एस डी पी ओ अमित कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को प्रेसवार्ता कर प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कही। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार की सुबह करीब 10 बजे के आस-पास मादक पदार्थ की तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली। जिसके आधार पर पीएसआइ संतोष कुमार ने सशस्त्र बल के साथ हरलाखी थाना के विशौल गांव पहुंचकर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार आरोपी मोतीलाल साह हरलाखी की ओर से आ रहा था और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बलों के सहयोग से धर दबोचा गया। इसके बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल व 3 पैकेट (156 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद हुआ। तत्पश्चात गिरफ्तार आरोपित मोतीलाल ने पूछताछ में बताया कि वह साहरघाट थाना क्षेत्र के रैमा गांव के मोहम्मद अलाउद्दीन से ब्राउन शुगर खरीदकर अपने गांव में खुदरा बिक्री करता था। जिसके बाद मोतीलाल की निशानदेही पर पुलिस ने रैमा गांव स्थित मोहम्मद अलाउद्दीन के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर अलाउद्दीन भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बलों के सहयोग ने उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मोहम्मद अलाउद्दीन के पास से 104 ग्राम ब्राउन शुगर के दो पैकेट व दो मोबाइल फोन बरामद किये गये। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में हरलाखी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। छापेमारी दल में हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पीएसआइ संतोष कुमार, बीएसएपी बल निलेश कुमार व हेमनारायण यादव शामिल थे। दोनो पकड़े गए आरोपीयों के विरुद्ध आवस्यक कार्वाई एवं पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




