रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के सम्पूर्ण बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में दिन भर ही नहीं रात के 9 बज कर 12 मिनट तक बिजली गुल रहने के बाद लगातार लोगों की हो रही परेशानी और मिल रहे शिकायतो को गंभीरता से लेना लाजमी है।एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा सुबह में 24 घंटे बिजली सुविधा मुहैया कराने का दावा पेश किया जा रहा है। तो दूसरी तरफ बेनीपट्टी अनुमंडल के बेनीपट्टी, बिस्फी, हरलाखी, मधबापूर , बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र मे बुधवार के दिन से ही बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वही दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को मोबाइल चार्ज करना सहित बिजली उपकरण के कई आबस्यक चीजों की प्रयोग से बंचीत रहने के कारण लोगों को कठिनाई झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्का बूंदाबांदी के बाद जब बिजली व्यवस्था का ये हालात हैं तो आगे आंधी और वर्षात का आना तो अभी बाकी है। हरलाखी प्रखंड के बिजली उपभोक्ता अपने जे ई से काफी नाखुश दिखाई दे रहे हैं। वही इन उपभोक्ताओं का कहना है कि लगता है अब अंधेरे में रहने के लिए आदत डालना परेगा। इस बाबत विद्युत कनीय अभियंता सप्पन कुमार ने बताया तैतीस हजार फॉल्ट होने की वजह से बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। मरम्मत करने के लिए मिस्त्री लगा हुआ है। तो बेनीपट्टी, बिस्फी, बासोपट्टी, मधबापूर का हालात भी कमोबेश यही बना हुआ है। सप्लाई देते ही बिजली ट्रिप कर जा रही है। दो चार सेकण्ड के लिए लिए बिजली आ रही है और जा रही है।




