:- रवि शंकर अमित!
खेल के लिए नितीश सरकार ने बनाई है बड़ी रणनीति, गाँव तक होगा खेल का विकास – मंत्री सुरेंद्र मेहता
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुरेंद्र मेहता पहली बार पटना से अपने गृहजिला बेगूसराय जा रहे थे, इसी क्रम में मोकामा के हाथीदह में भाजपा नेता शैलेन्द्र प्रसाद और शशि शंकर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत मंत्री का जोरदार स्वागत किया !
इस दौरान पत्रकारों ने ज़ब खेल मंत्री से उनकी प्राथमिकतायें पूछी तो सुरेंद्र मेहता बोले प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में खेल के विकास हेतु देश में खेलो इण्डिया कार्यक्रम की पहले ही शुरुआत की जा चुकी है, जिसे आगे बढ़ाना है और बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नितीश जी के नेतृत्व में सरकार ने खेल का विकास ग्रामीण क्षेत्रो तक करने का निर्णय लिया है. और इसके लिए एक बड़ी रणनीति बनाई गई है , वहीँ लोकसभा चुनाव को लेकर ज़ब मंत्री जी से सवाल किया गया तो उन्होंने सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया! मंत्री जी को भाजपा नेता नीलेश कुमार पवन और संजीव कुमार के नेतृत्व में औटा के ग्रामीणों द्वारा खेल के विकास से संबंधित एक माँग पत्र भी सौंपा जिस पर उन्होंने गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया!
सुरेंद्र मेहता की अगुआनी में भाजपा नेता दिलिप कुमार टुनटुन और पंकज कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!
बाइट: – सुरेंद्र मेहता, मंत्री खेल विभाग




