:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत बुढ़नीचक में सुबह सुबह हथियार के बल पर 5 अपराधियों ने घर में घुस कर डकैती की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए है,घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।गृह स्वामी जयचंद्र चौधरी सचिवालय मंत्रिमंडल के निदेशक पद से रिटायर्ड हुए है।परिजनों की माने तो सुबह 7से 8 बीच कपड़ा पसारने छत पर गए तभी 5 की संख्या में मौजूद बदमाशो ने पहले जयचंद्र के हाथ पैर बांध कर घर के नीचे गए,जहां सभी सदस्यों को बंधक बना कर लाखों मूल्य के गहने और नगदी की लूट पाट की घटना को अंजाम दिया।सुबह सुबह इस घटना के बाद पुलिस सकते में है।हालांकि ये संदेह भी है कि सुबह सुबह बदमाश छत पर क्या कर रहे थे?।हर बिंदु पर बाढ़ थाना जांच कर रही है। गृहस्वामी के अनुसार 15 से 20 लाख की संपत्ति का नुकसान!
बाइट_जयचंद्र चौधरी(गृहस्वामी)



