नवादा/ सोनू सिंह ।
नवादा में खौफनाक हमला 20 से 30 लोगों की भीड़ ने घर में घूंसकर बोला धावा, दुधमुंही बच्ची की गर्दन मरोड़ी,
6 घायल एक की हालत नाजुक, पावापुरी रेफर ।
नवादा (बिहार): ये मामला जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 20 से 30 लोगों की भीड़ ने एक ही परिवार के देर रात घर में घुसकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को पहले नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर नवादा सदर अस्पताल और वहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित पहलाद कुमार (पिता: भगीरथ प्रसाद) ने आरोप लगाया है कि गांव की एक युवती, जो रिश्ते में चचेरी बहन लगती है, लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। पहलाद के अनुसार, रक्षा बंधन पर वह राखी भी बांधती थी, ऐसे में शादी का प्रस्ताव अस्वीकार्य था। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा थी।
आरोप है कि घटना की रात युवती पहलाद के घर पहुंची और रोने लगी। इसी बीच अचानक 30–40 लोगों की भीड़ ने घर पर धावा बोल दिया और लोहे की रॉड, टांगा, खंती जैसे धारदार हथियारों से पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
घर में मचा तांडव
हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जब असफल रहे तो पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुसकर हमला किया। घर का आंगन खून से सना मिला, दरवाजे क्षतिग्रस्त पाए गए। एक छोटी बच्ची के साथ भी बर्बरता की गई, जिससे उसकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है।
हमले के बाद लूटपाट
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावर घर का सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और उन्हें केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है।
नामजद आरोपी
पीड़ितों ने जिन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है, उनमें शामिल हैं:
राजेंद्र प्रसाद, चंदन कुमार, विकास कुमार, छोटू कुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य अज्ञात।
घायल पीड़ित
भगीरथ प्रसाद, कारी देवी, लक्ष्मण कुमार
श्रवण कुमार,पहलाद कुमार (गंभीर), प्रीति राज
पुलिस का बयान
नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि, “घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।”
न्याय की गुहार
पीड़ित परिवार ने नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन और मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की गुहार लगाई है।



