रिपोर्ट- निभाष मोदी
बिहार में बढ़ते अपराध पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा क्राइम रुक नहीं सकता यह होते रहेगा, हमने जिसको सतर्क किया, सतर्क नहीं रहा तो उसकी हत्या हो गयी
भागलपुर के नवगछिया समेत पूरे बिहार में अपराध अनियंत्रित है बेलगाम अपराधी लगातार घटना को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं लेकीन सरकार के विधायक कहते हैं इसे कोई रोक ही नहीं सकता है। दरअसल बीते दिनों नवगछिया में हुए प्रमुख पुत्र और प्रॉपर्टी डीलर मिथुन यादव के हत्याकांड पर बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि अपराधिक घटना होते रहेगा इसको कोई रोक नहीं सकता है यह होते रहेगा। बिहार में जंगलराज नहीं हुआ है। इतना ही नहीं यह ऐसे अनुभवी विधायक है की जिनको यह सतर्क करते हैं उसकी हत्या हो जाती है यह हम नहीं बल्कि खुद बड़बोले विधायक गोपाल मंडल कह रहे है। उन्होंने कहा हमने मिथुन को सतर्क किया था जमीन का कारोबार करते है अच्छे से रहिये क्योकि हम तो पुराना खिलाड़ी हैं अनुभवी है 62 साल उम्र हुआ है हम लंबी दुनिया देखे हैं। जिनको जिनको हम बोले है सतर्क रहने के लिए सतर्क नहीं रहा है उनकी हत्या हो गयी है।
गोपाल मंडल, जदयू विधायक ने कहा की जंगलराज नही हुआ है, ये बात है की मर्डर को कोई रोक ही नहीं सकता है। मिथुन तो वाजिब में अपना जमीन लिया था, तो वहां गए भी थे बैठने के लिए तो हमने मिथुन से कहा भी था ऐसे क्यों बैठते है दो तीन लड़का। हमने उनको कहा भी था कि सतर्क रहिए वरना जान चला जायेगा। हम तो पुराना खिलाड़ी है, अनुभवी हैं 62 साल मेरा उम्र हो गया है दुनिया हम लंबी देखे है। जिनको जिनको हमने सतर्क रहने बोला है यदि वह सतर्क नही रहा है तो उसकी हत्या हुई है।




